काशीपुर, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को ज्ञापन सौंपते शिक्षक।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शनिवार को अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों का कहना था कि 2005 के पूर्व से कार्यरत करीब 225 शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिला है। पुरानी पेंशन बहाली न होने से उक्त सभी शिक्षक चिंतित हैं। वहां पर हिमांशु सरकार, पार्षद सुनील मिस्त्री, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मिश्रा, अजय शंकर कौशिक, कौशल गुप्ता, गणेश मंडल, दीपक शर्मा, ओम शंकर मिश्रा आदि थे।