फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस प्राप्त करने की अपील

Sat, 14 Mar 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/गदरपुर/दिनेशपुर/बाजपुर। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस (एलपीजी) की बुकिंग और आपूर्ति को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा संभाल लिया है। ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी और सिलिंडर की कमी की अफवाहों के चलते गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है जिसे देखते हुए प्रशासन ने होम डिलीवरी पर जोर देने और ऑफलाइन विकल्पों को खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सांसद और जनप्रतिनिधियों का हस्तक्षेप
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी से वार्ता कर निर्देश दिए कि गैस वितरण में पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने जनता से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है लोग केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही सिलिंडर प्राप्त करें। रुद्रपुर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने गैस एजेंसी पहुंचकर आक्रोशित उपभोक्ताओं को शांत कराया और प्रबंधकों को तकनीकी खामियां जल्द दूर करने की हिदायत दी। प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि जनता अफवाहों पर ध्यान न दे। गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। सिलिंडर केवल निर्धारित मूल्य पर ही लें और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी की सूचना तुरंत विभाग को दें।
वहीं गदरपुर और दिनेशपुर क्षेत्र में स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। एसडीएम ऋचा सिंह की मौजूदगी में पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने लाइन लगवाकर सिलिंडरों का वितरण कराया। दिनेशपुर में करीब 250 उपभोक्ताओं को राहत मिली।
विज्ञापन

कालाबाजारी की सूचना पर बाजपुर एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा और सीओ विभव सैनी की संयुक्त टीम ने होटलों व ढाबों पर छापा मारा। इस दौरान घरेलू सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर तीन सिलिंडर जब्त किए गए।
शक्तिफार्म में सहायक राशन अधिकारी ने गैस गोदाम का औचक निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर जांचा और संचालकों को अनिवार्य रूप से तौल मशीन रखने के निर्देश दिए।
प्रमुख निर्देश और व्यवस्थाएं
ऑनलाइन सर्वर फेल होने की स्थिति में अब उपभोक्ता सीधे एजेंसी पर ऑफलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में बुकिंग के लिए 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन की अवधि निर्धारित की गई है। इनके अलावा खटीमा में प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्कूलों में मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) के लिए नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें