फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एसबीएस पीजी कॉलेज में खाली सीटों पर प्रवेश का एक और मौका

Wed, 26 Aug 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों की रिक्त पड़ी सीटों को भरने के लिए फिर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वंचित विद्यार्थी 27 अगस्त तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कुछ सीटें रिक्त रह गई थीं। इन्हीं सीटों को भरने के लिए दोबारा प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। स्नातक स्तर पर बीए और बीकॉम समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को इससे राहत मिलेगी। इससे पहले कई चरणों में मेरिट सूची जारी कर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। बावजूद इसके कुछ सीटें खाली रह गईं थी। कॉलेज प्रशासन की ओर से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते पोर्टल पर आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है। प्राचार्य एएन सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रवेश का मौका मिला है। नियमों के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश के लिए कॉलेज स्तर पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें