फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरतन हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Mar 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना ट्रांजिट कैंप की राजा कॉलोनी में कुछ दिन पूर्व हुए शिवरतन हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। तीन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


बीते छह मार्च को ट्रांजिट कैंप की राजा कॉलोनी में निवासी शिवरतन का क्षेत्र के ही प्रवेश गंगवार के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़े में प्रवेश गंगवार ने अपने पिता और साथियों के साथ मिलकर शिवरतन की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी प्रवेश को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गये थे। प्रवेश के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ धारा 302 के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। घटना के दो दिन बाद हत्यारोपी प्रवेश का पिता अशोक गंगवार भी पुलिस की पकड़ में आ गया था। मंगलवार देर रात मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड का फरार आरोपी प्रमोद राठौर पुत्र मानसिंह राठौर राजा कॉलोनी स्थित अपने घर पर आया है।

पुलिस ने प्रमोद के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया, लेकिन हत्या में शामिल विवेक गंगवार, राजीव कश्यप और अरविंद राठौर अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मामले को लेकर एसओ सुशील कुमार का कहना है कि पकड़े गये आरोपी प्रमोद राठौर ने पूछताछ में फरार आरोपियों के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें