बाजपुर। गांव महोली जंगल में जलभराव होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर किया। ग्रामीणों ने पानी निकासी की मांग की। उनका कहना है कि पहाड़ पर बारिश होने से गांव में जलभराव की समस्या हो जाती है।
आरोप है कि पानी निकासी की समस्या को अधिकारियों के समक्ष कई बार रखा लेकिन कोई हल नहीं हुआ। बुधवार को भाजपा जिला महामंत्री राजेश कुमार के नेतृत्व में एकजुट ग्रामीणों ने जलभराव स्थल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान वचन सिंह, शंकर सिंह, लखविंदर, जंदो देवी, पूनिया देवी, कलावती आदि थे।
पहाड़ पर हुई बारिश से गड़प्पू नाला उफनाया। जिससे गांव जमरान, झारखंडी सहित आसपास के क्षेत्र में जलभराव हो गया। ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड सहकारी बैंक अध्यक्ष संजीव आर्य ने लोनिवि, राजस्व टीम के साथ मौका मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया।
आर्य ने गांव के लिंक मार्ग और पुलिया निर्माण के लिए लोनिवि अधिकारियों से प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा।
बुधवार सुबह अचानक गड़प्पू नाले का जल स्तर बढ़ गया। जिससे गांव जमरान, झारखंडी क्षेत्र की सड़के जल मग्न हो गई। जमरान के सात आठ घरों में बाढ़ का पानी घुस गया।
जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताते चले कि तीन दिन पहले कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर गड़प्पू नाले की जेसीबी मशीन से सफाई कराने के निर्देश दिये थे। लेकिन नाले में पानी कम न होने के कारण सफाई कार्य नही हो पा रहा है।
इस दौरान ग्रामीणों ने बैंक अध्यक्ष आर्य के समक्ष गांव के लिंक मार्ग और पानी निकासी के लिए बड़ी पुलिया का निर्माण कराने की मांग को प्रमुखता से रखा। वहां तहसीलदार सुदेश चंद, लोनिवि अधिशासी अभियंता यूपी बहुगुणा, जगजीत सिंह, मलूक सिंह आदि थेे। इससे पहले भाजपा नेता राजेश कुमार ने ग्रामीणों के साथ मार्ग निर्माण को लेकर हंगामा किया।