बाजपुर कोतवाली में एसआई को ज्ञापन देते लघु व्यापारी।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। ब्लॉक दफ्तर के सामने सोमवार साप्ताहिक बाजार लगने से गुस्साए लघु व्यापारियों ने तहसीलदार और कोतवाली में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। लघु व्यापारियों ने सोमवार को लग रहे साप्ताहिक बाजार को अवैध बताया है।
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान ब्लॉक दफ्तर के सामने लगने वाले सोमवार साप्ताहिक बाजार को बंद कर दिया गया था। लेकिन एक महीने से लगातार सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगना शुरू हो गया। सोमवार को खोखा पटरी, हाथ ठेली लघु व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू चंद्रा के नेतृत्व में लघु व्यापारी एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एसआई प्रवीण सिंह को ज्ञापन सौंपा। उसके बाद व्यापारियों ने तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान को भी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कोरोना काल के चलते सोमवार साप्ताहिक बाजार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। मौके पर नत्था सिंह, प्रवीन जिंदल, अनिल गुप्ता, हरीश, नरेश कुमार, मनोज चंद्रा, इदरीस अहमद, निहाल सिंह, बच्ची सिंह, रमेश मौर्य, सलमान आदि थे। संवाद
: सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगाने के लिए डीएम और एसडीएम को पत्र भेजा गया था। लेकिन कोई अनुमति नहीं मिली है। पालिका प्रशासन की ओर से साप्ताहिक बाजार नहीं लगाया जा रहा है। - जगदीश चंद्रा, ईओ नगर पालिका बाजपुर