खटीमा। मानसून की दस्तक के बाद लंबे समय से पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कें मुसीबत बन गईं हैं। सड़कों की मरम्मत न होने और लीकेज की समस्या के समाधान की मांग को लेकर आक्रोशित लोग सोमवार को पेयजल निगम के ईई से मिले।
आक्रोशित लोगों ने ईई पीएन चौधरी को अवगत कराया कि नौगवांठग्गू और शिव काॅलोनी में पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कों पर कीचड़ की समस्या हो रही है। इससे पूर्व क्षेत्र में खोदी गईं सड़कों के गड्ढों और पाइपलाइन लीकेज की समस्या से लोग परेशान हैं। लंबे समय बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। उन्होंने इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की। ईई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। वहां पर भुवन जोशी, महेश राणा, सभासद प्रकाश शर्मा, नवीन पंत, नवन जोशी, राम सिंह, मदन मोहन जोशी, रमेश पांडेय आदि थे।