फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games: शॉटगन...अनंतजीत सिंह और गनीमत ने जीता गोल्ड मेडल, महिला वर्ग में यूपी की अरीबा को मिला सिल्वर

Thu, 13 Feb 2025 12:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

38वें राष्ट्रीय खेल की शॉटगन शूटिंग की स्कीट स्पर्धा में देश को नए निशानेबाज मिल गए हैं। पुरुष वर्ग में राजस्थान के अनंतजीत सिंह और महिला वर्ग में पंजाब की गनीमत सेखो ने गोल्डेन निशाना साधा है।
विज्ञापन
शूटिंग रेंज में निशाना लगाते निशानेबाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

38वें राष्ट्रीय खेल की शॉटगन शूटिंग की स्कीट स्पर्धा में देश को नए निशानेबाज मिल गए हैं। पुरुष वर्ग में राजस्थान के अनंतजीत सिंह और महिला वर्ग में पंजाब की गनीमत सेखो ने गोल्डेन निशाना साधा है। बुधवार को 46वीं वाहिनी पीएसी के शूटिंग रेंज में खेले गए पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में राजस्थान के अनंतजीत सिंह ने 60 में से 56 टारगेट भेदते हुए गोल्ड मेडल जीता। जबकि छत्तीसगढ़ के परमपाल सिंह गुरों ने 51 टारगेट साधते हुए सिल्वर मेडल पक्का किया। पंजाब के भवतेग सिंह गिल ने 42 टारगेट भेदकर ब्रॉन्ज मेडल के लिए निशाना साधा।

महिला वर्ग के क्वालीफाइंग राउंड में नंबर एक रहीं पंजाब की गनीमत सेखों ने 53 टारगेट भेदते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। वहीं उत्तर प्रदेश की अरीबा खान ने 45 टारगेट पर निशाना लगाते हुए सिल्वर मेडल जीता। तीसरे नंबर पर रही हरियाणा की रायजा ढिल्लो ने 36 टारगेट भेदे। इसलिए इन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

फाइनल मुकाबला खत्म होने के बाद खेलमंत्री रेखा आर्या ने विजेता निशानेबाजों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान डीओसी अशोक मित्तल, जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें