फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: इलेक्ट्रिकल कारोबारी से 26.58 लाख हड़पे, तेलंगाना के एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी की धारा में एफआईआर दर्ज

Fri, 16 Jan 2026 01:11 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो

सार

रुद्रपुर में इलेक्ट्रिकल सामान की आपूर्ति के नाम पर कारोबारी से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
- फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में इलेक्ट्रिकल कारोबारी से 26.58 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हैदराबाद तेलंगाना निवासी एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हरलालपुर महेशपुर बाजपुर निवासी आसिम रजा ने बताया कि उनकी किच्छा रोड बिगवाडा में रजा हेवी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग फर्म है। जिसमें वह इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिकल एक्यूपमेंट्स, ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग और इंस्टालेशन का कार्य करते हैं।

इसके लिए उन्हें इलेक्ट्रिकल एक्यूपमेंटस, मोटर ट्रांसफार्मर की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने सूरज आयरन ट्रेडर्स शिवाजी टेंपल के पीछे पलोड़ी जीडी मेटला हैदराबाद तेलंगाना के शकील पाशा से संपर्क किया और ओल्ड यूज इलेक्ट्रिकल ट्रान्सफार्मर, ओल्ड ट्रान्सफार्मर ऑयल, ओल्ड एल्यूमीनियम केबल स्क्रेप, टरबाईन अल्टीनेटर, इलेक्ट्रिकल पैनल मंगवाया।
विज्ञापन


जिसमें शकील पाशा से 65 लाख में सौदा तय हुआ। शकील पाशा ने आश्वासन दिया कि वह सामान भेज देगा। शकील पाशा को 22 अप्रैल 2024 को 10 लाख रुपये, 15 मई 2024 को 15 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेजे।

20 मई 2024 को भी 40 लाख रुपये आरटीजीएस से भेजे गए। रुपये मिलने के बाद शकील पाशा ने दो पीस ओल्ड यूज इलेक्ट्रिकल ट्रान्सफार्मर, ओल्ड ट्रांसफार्मर ऑयल, ओल्ड एल्यूमीनियम केबल स्क्रेप ही भेजा। जिसकी कीमत 38.41 लाख रुपये ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें