फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर: चारा लेने गई 60 वर्षीय वृद्धा सड़क पर बेहोश मिली, अस्पताल में मृत घोषित

Sat, 07 Nov 2026 11:45 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर के शिवलालपुर डललू निवासी 60 वर्षीय केलावती चारा लेने गई थीं और सड़क पर बेहोश मिलीं; निजी अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर के ग्राम शिवलालपुर डललू निवासी 60 वर्षीय केलावती पत्नी नन्हे शुक्रवार दोपहर अपने जानवरों के लिए चारा लेने गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। इस बीच गांव के लोगों ने उन्हें सड़क पर बेहोश पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुत्रवधू नीमा मौके पर पहुंचीं और परिजनों को बुलाया। परिजन वृद्धा को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। केलावती के चार पुत्र और एक पुत्री हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें