फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: लावारिस जानवरों को पकड़ रही नगर निगम की टीम को दौड़ाया, हमले की कोशिश, केस दर्ज

Sun, 15 Oct 2023 10:15 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। यहां नेशनल हाईवे में घूम रहे लावारिस जानवरों को पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर लोगों ने लाठी-डंडों से हमला करने की कोशिश की और दौड़ा दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
लावारिस जानवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे में घूम रहे लावारिस जानवरों को पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर लाठी डंडों से लैस लोगों ने हमले की कोशिश की और दौड़ा दिया। मुख्य नगर आयुक्त की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस घटना के दौरान खींची गई फोटो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी है।

विज्ञापन


कोतवाली में दी तहरीर में एमएनए नरेश दुर्गापाल ने कहा है कि 11 अक्तूबर को नगर निगम के कर्मचारी कुलदीप भाटिया, गोलू, राजा, सूरज, राजू वार्ड नंबर 14, भदईपुरा में नेशनल हाईवे- 74 में लावारिस घूम रहे जानवरों को पकड़ने का अभियान चला रहे थे। इस दौरान दौरान भदईपुरा के कुछ महिला और पुरुषों ने अभियान का विरोध किया और निगम टीम पर लाठी डंडों से हमला करने की कोशिश की।
विज्ञापन


उन्होंने हमलावरों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और टीम पर हमले की कोशिश करने पर कार्रवाई करने को कहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

मुख्य नगर आयुक्त ने बताया कि सड़क पर जानवरों को छोड़ने वाले पशुपालकों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें