रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से आयोजित जिला क्रिकेट सुपर लीग सीनियर प्रतियोगिता के पहले मैच में एमिनिटी क्रिकेट अकादमी ने मौर्य क्रिकेट अकादमी को छह रनों हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मौर्य क्रिकेट अकादमी ने 35 ओवर में 238 रन पर 5 विकेट गंवाए। इसमें मयंक मंडेला ने 80 रन की शानदार पारी खेली। मोहम्मद कैफ ने भी टीम के लिए 60 रन बनाकर अपना योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमेनिटी क्रिकेट अकादमी ने मात्र 26 ओवर में ही 239 रन बनाकर मैच जीत लिया।
इसमें ठाकुर मृत्युंजय ने 83, शशांक पंत ने 84 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इससे मैच एनिमिटी की टीम ने सुपर लीग में दो अंक प्राप्त कर लिए। आज सुबह नौ बजे से एमेनिटी क्रिकेट ग्राउंड पर एमेनिटी क्रिकेट अकादमी और रुद्र लाइंस क्रिकेट अकादमी के बीच मैच होगा।