फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भीषण गर्मी के बीच अधेड़ का शव खेत में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भीषण गर्मी के बीच जसपुर निवासी अधेड़ का फिरोजपुर गांव में एक खेत में शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है अधेड़ की मौत या तो अत्यधिक शराब पीने या फिर हार्टअटैक से हुई होगी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को 112 नंबर से सूचना मिली कि फिरोजपुर गांव के चंद्रसेन के खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस को मृतक की जेब से आधार कार्ड, पेन कार्ड और मोबाइल मिला। इस पर उसकी पहचान रविंद्र कुमार विश्नोई (49) पुत्र रामकुमार विश्नोई निवासी मोहल्ला भूप सिंह वार्ड आठ कोतवाली जसपुर के रूप में हुई।
तब पुलिस ने बरामद मोबाइल से मृतक के भाई मनोज विश्नोई को जानकारी दी। मनोज विश्नोई ने बताया कि उसका भाई अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। बताया कि वह काम-धंधा नहीं करता था और शुक्रवार शाम घर से गायब था।
विज्ञापन


बताया कि माता-पिता की काफी समय पहले मृत्यु होने पर वह अविवाहित बीमार बहन के पास रहता था। छोटा भाई मनोज दिल्ली में परिवार के साथ रहता है। साथ ही बताया घर के सभी खर्चे के लिए वह रुपये भेजता हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें