फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एमिनिटी स्कूल और रुद्रा लायंस ने जीते अपने मैच

Thu, 06 Feb 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के लीग मैच में एमिनिटी पब्लिक स्कूल और रुद्रा लायंस अकादमी ने अपने-अपने मैच जीतकर दो अंक हासिल किए।
विज्ञापन

बुधवार को एमिनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर मौर्य क्रिकेट अकादमी गदरपुर और एमिनिटी पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मौर्य अकादमी 132 रनों पर ऑल आउट हो गई। एमिनिटी की ओर से आदित्य राणा ने पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमिनिटी पब्लिक स्कूल ने तीन विकेट पर 135 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

बागवाला क्रिकेट ग्राउंड पर डीपीएस अकादमी रुद्रपुर पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रनों पर ऑलआउट हो गई। रुद्र लायंस की तरफ से अभिमन्यु कांडपाल ने पांच विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए रुद्र लायंस की टीम ने 6 विकेट पर लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत लिया। अभिमन्यु कांडपाल मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। वहां गौरव तिवारी, आफताब आलम, इंद्र नीलकर, सुनील यादव आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें