रुद्रपुर। मदनलाल क्रिकेट ग्राउंड पर एमिनिटी क्रिकेट अकादमी और मौर्य क्रिकेट अकादमी के बीच मैच हुआ। 40 ओवर के निर्धारित मैच में एमिनिटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। एमिनिटी की पूरी टीम 156 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए शिवांश ने 36 और गौरव मौर्य ने 42 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौर्य क्रिकेट अकादमी की टीम दबाव में बिखर गई और 93 रन पर ही ऑलआउट हो गई। एमिनिटी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। अक्षित ने चार विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। एमिनिटी क्रिकेट अकादमी ने 63 रनों से मैच जीत लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए अक्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका राजेंद्र कुमार, नवीन पंत, हिमांशु चौधरी और कमल सिंह ने निभाई, जबकि स्कोरर बलवंत सिंह रहे। ब्यूरो