काशीपुर हाईलेंडर ऐकडमी में विजेता क्रिकेट टीम। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से जिले में चल रही ही अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता क्वार्टर फाइनल मैच हाइलैंडर स्पोर्ट्स एकेडमी के खेल मैदान में खेला गया। इस दौरान एमेनिटी मदनलाल क्रिकेट एकेडमी और रुद्रा लायंस क्रिकेट एकेडमी रुद्रपुर के मध्य मुकाबला हुआ।
सोमवार को एमेनिटी के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमेनिटी एकेडमी की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों के मैच में सभी विकेट खोकर 253 रन बनाए। सर्वाधिक आर्यन चौधरी ने 59, शशांत ने 40, वरदान कांबोज ने 30 और सहान रावत ने 28 रनों का योगदान दिया। रुद्रा लायंस की ओर से महेंद्र राजभर ने 3, मनोज कुमार रोहन और रजत श्रीवास्तव ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्रा लायंस क्रिकेट एकेडमी रुद्रपुर की पूरी टीम 26वें ओवर में 75 रन बना कर ऑल आउट हो गई। रजत श्रीवास्तव ने 18 और आकाश दुबे ने 14 रन का योगदान दिया। एमेनिटी की ओर से पीयूष राज पांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 और मृत्युंजय पांडे ने 3 विकेट झटके। इस प्रकार नॉक आउट राउंड में एमेनिटी मदनलाल क्रिकेट एकेडमी ने रुद्रा लायंस क्रिकेट एकेडमी को 178 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
मैच के अंपायर नमन ग्रेवाल और दीपक अरोड़ा, ऑनलाइन स्कोर मोइनुद्दीन रहे। मैच रेफरी की भूमिका कदिर खान निभाई। वहां हाईलैंडर स्पोर्ट्स एकेडमी के एमडी संजय ठाकुर, भरत पंत, एमेनिटी मदनलाल क्रिकेट एकेडमी के कोच सुनील यादव, टीम मैनेजर अमन, रुद्रा लायंस क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच नवीन टम्टा और तमाम खेल प्रेमी उपस्थित रहे।