फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहैनी के हाट बाजार में फंसी एंबुलेंस

Sun, 14 May 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहैनी में हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर लगने वाला साप्ताहिक बाजार राहगीरों के लिए मुसीबत साबित हो रहा है। शनिवार शाम हल्द्वानी से मरीज को लेकर आ रही एक एंबुलैंस वाहन साप्ताहिक बाजार की भीड़ में फंस गया। एंबुलेंस को जाम से निकालने के लिए लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन


शासनादेश के खिलाफ स्टेट हाइवे पर साप्ताहिक बाजार लगने से शनिवार को राहगीरों की खूब फजीहत हुई। शाम करीब पौने सात बजे हल्द्वानी से मरीज को लेकर आ रही एक एंबुलेंस  साप्ताहिक बाजार के जाम में फंस गई। कई घंटे तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही।

 कई घंटों बाद एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाला गया। इस दौरान लंबा जाम लग गया। ग्रामीणों ने बताया कि बरहैनी हाट बाजार का ठेका ऋषिपाल भारती के पास है। शासनादेश के अनुसार कोई भी साप्ताहिक बाजार मुख्य मार्ग, राजमार्ग व राष्ट्रीय मार्ग पर नहीं लग सकता। 
विज्ञापन


जिला पंचायत की तरफ से बरहैनी में साप्ताहिक बाजार लगाने के लिए इसी गांव के दलविंदर सिंह नामक व्यक्ति की भूमि को शर्तो के आधार पर वार्षिक किराये पर ली गई है। अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने साप्ताहिक बाजार उक्त चयनित भूमि पर मंगलवार और शनिवार को संचालन लगाने के निर्देश दिए थे।  उसके बावजूद भी हाइवे पर बाजार लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें