फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला बिजनेस मीट

Sun, 17 Sep 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
अमर उजाला बिजनेस मीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। रिटेल कारोबार को ब्रांड बनाने के लिए रुद्रपुर में शनिवार को अमर उजाला ने ब्रंाड जिस्ट रिटेल मीट का आयोजन किया। नैनीताल रोड स्थित रेडिसन हॉटल में एक दिनी ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट रिटेल मीट में जिले भर से आए कारोबारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इंडस न्यूज इंडिया के मुंबई के मनीष गुप्ता ने कहा कि अपने शोरूम को यदि ब्रांड के रूप में स्थापित करेंगे तो कभी भी ग्राहकों की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन


शोरूम के प्रचार के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें। इससे व्यवसाय बढ़ाने में भी काफी मदद मिलेगी। कहा कि ऑनलाइन के बढ़ते क्रेज ने रिटेल यदि व्यवसायियों के सामने कड़ी चुनौती पेश की है। इससे निपटने के लिए व्यवसायियों को अपने शोरूम को ही एक ब्रांड बनाना होगा। वर्तमान में मध्यम और निम्न वर्ग के लोग भी ब्रांड पर भरोसा करते हैं। यदि व्यवसायी ग्राहक का भरोसा जीतने में सफल होता है तो निश्चित ही व्यापार बढ़ेगा।

वर्तमान में ग्राहक जागरूक हो गए हैं और वे इंटरनेट से उत्पाद के बारे में पहले से ही जानकारियां जुटा लेते हैं। इसी परिप्रेक्ष में व्यापार को विकसित करने की जरूरत है। व्यापार करने में आ रहे बदलाव और तकनीक को लेकर भी जागरूक रहने की जरूरत बताई। कहा कि पुराने ग्राहकों के साथ ही नए ग्राहकों का भी विश्वास जीतना होगा। उनकी पसंद के उत्पादों की जानकारी और डाटा बेस भी तैयार करना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें