फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गुरु महिमा गावत सदा, मन राखो अतिमोद...

Thu, 06 Nov 2025 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर/केलाखेड़ा। श्री गुरुनानक देव महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक दीवान सजाए गए। दूरदराज से पहुंची संगत ने श्री गुरुग्रंथ महाराज के समक्ष मत्था टेका। रागी जत्थों ने गुरु महिमा गावत सदा, मन राखो अतिमोद। सो भव फिर आवै नहीं, बैठे प्रभु की गोद...। से गुरु की महिमा का गुणगान किया। केलाखेड़ा गुरुद्वारा साहिब की ओर से नगर में संगत के साथ बीते 23 अक्तूबर से प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। बुधवार को प्रभात फेरी का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु नानक देव महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सहज पाठ के भोग के बाद धार्मिक दीवान में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी भाई कुलदीप सिंह सहित अन्य रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन कर गुरु महिमा का गुणगान किया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के उत्तराखंड प्रचारक भाई हरजिंदर सिंह ने गुरु साहिब की जीवनी पर प्रकाश डाला। संगत ने गुरु का लंगर ग्रहण किया। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह, मनमीत सिंह, अनिल कालरा, बलवीर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मो. शफी, गगनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाजपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा में गुरु नानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव पर महान गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान अमृतसर दरबार से पहुंचे रागी हजूरी भाई जसविंदर सिंह, पंजाब से आए कथावाचक वरियाम सिंह ने कथा, कीर्तन कर गुरु नानक देव महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह किंदा, हेड ग्रंथी इकबाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें