फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदरपुर: 21 साल पहले उच्चीकृत हुआ सीएचसी, आज भी मरीजों को नहीं मिल रहा बेहतर इलाज

Tue, 24 Nov 2026 11:39 AM IST
गायत्री जोशी जसपाल डोगरा

सार

करीब 2.50 लाख की आबादी के लिए बने सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों और तकनीकी स्टाफ की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। रेडियोलॉजिस्ट का पद तक सृजित नहीं है, मरीजों को इलाज और जांच के लिए रुद्रपुर, काशीपुर और बाजपुर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर का भवन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21 साल पहले पीएचसी से उच्चीकृत हुए सीएचसी गदरपुर में आज भी मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक और तकनीकी स्टाफ नहीं हैं। रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित ही नहीं है। मरीजों को बेहतर इलाज और जांच कराने के लिए रुद्रपुर, काशीपुर और बाजपुर के अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।

2005 में अस्पताल का उच्चीकरण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर इलाज मिलने की आस थी लेकिन करीब 2.50 लाख की आबादी के बीच बने केंद्र में केवल प्राथमिक इलाज ही मिल रहा है। अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, महिला रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ और मुख्य फार्मेसी अधिकारी का पद लंबे समय से रिक्त है। अस्पताल में दो महिला चिकित्सकों की तैनात हैं। व्यवस्था बनाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकैनिया के फार्मासिस्ट को वैकल्पिक रूप से सीएचसी गदरपुर में तैनात किया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सिंह वर्तमान में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे हैं। संवाद

मरीजों का दर्द

चलने-फिरने और काम करने में सांस फूल रही है। इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंची थी। विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के कारण बाहर जाने को बोल रहे हैं। बहुत परेशानी हो रही है। -अमनदीप कौर, मरीज, सरोवर नगर

अस्पताल में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। बड़ी संख्या में लोग जांच कराने आते हैं। डाॅक्टर नहीं होने के कारण निराश होकर लौटना पड़ता है। -अमर सिंह सैनी, तीमारदार, नंदपुर

हड्डी रोग का इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंची तो पता चला कि विशेषज्ञ डॉक्टर ही नहीं हैं। जब अस्पताल खोला है तो सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। अब रुद्रपुर या काशीपुर जाना पड़ेगा। -जीत कौर, मरीज, बमनपुरी

सीएचसी में आठ के सापेक्ष केवल दो या तीन चिकित्सक ही कार्यरत हैं। तकनीकी स्टाफ भी नहीं हैं। पर्याप्त कर्मचारी नहीं होने से सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। अस्पताल की सुध नहीं ली जा रही है। -शिल्पी अरोरा, राष्ट्रीय महासचिव,कांग्रेस

विज्ञापन


सीएचसी में चिकित्सकों, बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों की कमी के बारे में शासन और निदेशालय को अवगत कराया जाता है। राष्ट्रीय कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सीमित संसाधनों में कार्य किया जा रहा है। -डा. विवेक सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी गदरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें