फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शानदार बल्लेबाजी के दम पर अल्मोड़ा और चंपावत ने जीता मुकाबला

Tue, 13 May 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से आयोजित अंडर-19 अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार बल्लेबाजी के दम पर अल्मोड़ा और चंपावत की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

डेन क्रिकेट एकेडमी कुंडेश्वरी में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बागेश्वर की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में तीन विकेट होकर 274 रनों का लक्ष्य रखा। हर्षित नेगी ने 59, आसमान ने 95 और अरुण कुमार ने 49 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा की टीम ने चार विकेट पर 277 रन बना लक्ष्य प्राप्त करके छह विकेट से मैच जीत लिया। मानव यादव ने 144 रन की पारी खेली। अशोक कुमार, आर्यन आराध्या और आसमान ने 2-2 विकेट लिए। दूसरा मैच हाइलैंडर स्पोर्ट्स अकादमी में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंपावत की टीम 40 ओवर में 196 रन बना सकी। अनमोल सिंह ने 81, गीतांश ने 19 रन बनाए। शौर्या चौहान ने पांच और आकाश ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार की टीम 120 रनों पर ढेर हो गई। गोविंद बोरा, अनमोल सिंह, सिमर सिंह ने 2-2 विकेट लिए। मैच अंपायर गणेश व शाहनवाज रहे। ऑनलाइन स्कोरिंग विदिशा ने की। वहां पर बलवंत सिंह, मोहम्मद नवाज, नमन ग्रेवाल, गौरव तिवारी, आफताब आलम आदि रहे। आयोजक समिति ने बताया कि मंगलवार को हाइलैंडर एकेडमी में नैनीताल व हरिद्वार और किंग्सफोर्ड एकेडमी में टिहरी और बागेश्वर के मध्य सुबह नौ बजे से मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें