फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पीएम आवासों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव का लगाया आरोप

Tue, 01 Sep 2026 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पीएम आवास योजना के तहत गंगापुर गोसाई में बनाए गए आवासों के लाभार्थियों ने सोमवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह को नगर निगम सभागार में ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि आवास निर्माण कंपनी ने लाभार्थियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा है। गंगापुर गोसाई में 584 फ्लैटों का निर्माण किया गया है। आवासों को मेन रोड से लगभग तीन फीट नीचे बनाया गया जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बनेगी। वहीं फ्लैट में लगी खिड़कियों में केवल कांच लगाकर ही बंद किया गया है जबकि सुरक्षा के लिहाज से सरिया भी लगानी चाहिए थी। योजना में ब्लॉक बनाकर फ्लैट बनाए गए हैं। ब्लॉक से ब्लॉक की बीच मात्र 15 फीट की सड़क दी है। वाहन पार्किंग व कॉलोनीवासियों के लिए स्ट्रीट लाइट की भी कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश के दौरान आसपास जंगल होने से कीड़े और सांपों का खतरा हमेशा बना रहता है। वहीं, एसटीपी की व्यवस्था भी प्रभावी नहीं है। साथ ही लाभार्थियों की रजिस्ट्री भी नहीं कराई जा रही है जिससे लाभार्थी परेशान हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में हरदीप शर्मा एडवोकेट, हंसादत्त कांडपाल, जयपाल रावत, नंदकिशोर जोशी, नीतू देवी, सरस्वती, रेनू, पूनम आरुषि, ऊषा नेगी आदि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें