रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र के गोल मड़ैया चौराहे पर सोमवार देर रात तलवारबाजी की घटना सामने आई। कुछ युवकों ने केतु और अनमोल विश्वास पर तलवारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र के गोल मड़ैया चौराहे पर सोमवार देर रात को तलवारबाजी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने केतु और अनमोल विश्वास नाम के युवकों पर तलवारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के दौरान फायरिंग होने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। सीओ विभव सैनी ने कहा कि विवाद की वजह और हमले में शामिल आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।