फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अतिक्रमण हटा रही नगर निगम टीम पर हमला करने का आरोप, पार्षद पति घायल

Fri, 05 Jun 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा रोड स्थित भूत बंगला गेट पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम के कर्मचारियों और पार्षद पति के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान पार्षद के पति को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार नगर निगम की टीम भूत बंगला गेट के पास सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक जूस के ठेले पर लगे छाते को हटाने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि ठेले कारोबारी के साथ टीम ने अभद्रता की और उसे धक्का दे दिया।
मौके पर पहुंचे वार्ड 23 की पार्षद अंजलि कोली के पति राजू कोली ने इसका विरोध किया जिसके बाद उनकी निगम कर्मचारियों से तीखी बहस हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारियों ने राजू कोली के साथ गाली-गलौज करते हुए पीटा और लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। आरोप यह भी है कि एक कर्मचारी ने नुकीले औजार से वार कर उन्हें घायल कर दिया।
वहीं नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई और निगम कर्मियों के साथ भी अभद्रता की गई। मामले को लेकर दोनों पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और पार्षद पति ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीओ विभव सैनी ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियो ने मामले को शांत करवा दिया था। पार्षद पति की ओर से दी गई तहरीर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें