रुद्रपुर में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि युवक की मां और दो बहनों ने भी सहयोग किया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करती है। वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात प्रयागराज के ममरख जगदीशपुर निवासी राजेंद्र प्रताप से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि राजेंद्र ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 31 दिसंबर 2023 को आरोपी उसके कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया था।
उसने आरोपी से शादी की बात कही तो वह टालता रहा। 17 सितंबर 2024 को आरोपी से अभद्रता करते हुए शादी से इनकार कर दिया। कहना है कि युवक के कृत्य में उसकी मां अनारो देवी और बहन दीपा यादव, रीता ने सहयोेग किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।