किच्छा के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंकी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। तस्कर शकील निवासी ग्राम शहदौरा पुलभट्टा पर पांच हजार का इनाम घोषित है।