खटीमा। ग्राम वन महोलिया के लोगों ने एसडीएम को एक व्यक्ति के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर पैसे लेकर खतौनी में नाम दर्ज करवाने के नाम पर वसूली का आरोप लगाया है। उन्होंने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि गांव का व्यक्ति अपने साथियों के साथ मिलकर ग्रामीणों से कच्ची भूमि को पक्का करके देने और पक्की खतौनी में नाम दर्ज करने के लिए लाखों रुपये की वसूली कर चुका है। अब वह किसी का पैसा वापस नहीं कर रहा है। उन्होंने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करने व पैसा वापस दिलवाने की मांग की। वहां पर अंकित, गिरधारी, सागर आदि थे। संवाद