फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आपदा धनराशि व राशन किट बांटने में भेदभाव का आरोप

Tue, 16 Jul 2024 03:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा में तहसीलदार से वार्ता करते नानकमत्ता विधायक।
विज्ञापन
खटीमा। नानकमत्ता विधायक ने आपदा धनराशि के चेक और राशन किट बांटने में भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने तहसीलदार से पहले जरूरतमंद लोगों को राहत मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को तहसीलदार हिमांशु जाशी से मुलाकात कर विधायक गोपाल सिंह राणा ने आरोप लगाया कि पटवारी भाजपा नेताओं के दबाव में चेक और राशन किट बांट रहे हैं। कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें बाढ़ में बहुत अधिक नुकसान होने के बावजूद 5000 रुपये के चेक और राशन किट नहीं मिले हैं। वहीं कई जगह एक ही परिवार के तीन-तीन लोगों को चेक बांटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेतलसंडा खाम, ऊंचीमहुवट, पकड़िया, राजीव नगर, अमाऊं और कंजाबाग आदि क्षेत्रों में सबसे अधिक बाढ़ आई थी, लेकिन पहले चेक उन लोगों को बांटे गए हैं जो बाढ़ से अपेक्षाकृत कम प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें