जसपुर। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक महामंत्री ने शिक्षा मंत्री और डीईओ को पत्र भेजकर प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति कराए जाने की मांग की है। संघ के महामंत्री भूपेंद्र सिंह ने पत्र में कहा कि जनपद में राजकीय प्राथमिक विद्यालयों एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के कई पद रिक्त हैं। पद रिक्त होने के कारण संबंधित विद्यालयों में अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। इसका खामियाजा छात्र-छात्राओं को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने जनपद में प्रधानाध्यापक के सभी रिक्त पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति किए जाने की मांग की।