फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विभागीय अधिकारियों को अपडेट रहने के दिए निर्देश

विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करतीं डीएम। विज्ञप्ति। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जिले में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के लिए डीएम रंजना राजगुरू ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अपडेट रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने मुख्यमंत्री की प्रस्तावित घोषणाओं, पूर्व की घोषणाओं के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए की गयी कार्यवाही सूची भी अपडेट रखें। सभी अधिकारी/कर्मचारी मुख्यमंत्री के भ्रमण को देखते हुए अपने पटल के कार्यों को पूर्ण रखें। वहां पर सीडीओ हिमांशु खुराना, जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, डीआरडीए के परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें