फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एयरपोर्ट के रनवे पर मरम्मत के चलते सभी उड़ानें रद्द

Tue, 28 Nov 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। एयरपोर्ट में सोमवार को रन वे की मरम्मत के चलते इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके चलते पहले से टिकट बुक कराए यात्रियों को मायूस होना पड़ा। इंडिगो प्रबंधन की ओर से यात्रियों को किराया वापसी, टैक्सी के माध्यम से गंतव्य तक पहुंचाने या अगले दिन यात्रा करने का विकल्प दिया गया।
विज्ञापन

पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक सुमित सक्सेना ने बताया कि रन वे की मरम्मत का कार्य चल रहा है। रन वे के दोनों ओर मिट्टी गिराई गई है। सोमवार को जेसीबी खराब हो जाने के कारण मिट्टी को समतल नहीं किया जा सका। इसलिए पंतनगर आने और यहां से जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द किया गया। मंगलवार को सभी उड़ानें अपने निर्धारित समय पर संचालित होंगी। संवाद
विज्ञापन

रद्द हुईं उड़ान और प्रभावित यात्री
6ई-7156 दिल्ली-पंतनगर : 66 यात्री
6ई-7324 दिल्ली-पंतनगर : 58 यात्री
6ई-7482 जयपुर-पंतनगर : 69 यात्री

6ई-7325 पंतनगर-दिल्ली : 58 यात्री
6ई-7027 पंतनगर-जयपुर : 65 यात्री
6ई-7157 पंतनगर-दिल्ली : 58 यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें