काशीपुर। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा की ओर से सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग स्थित जगदीश प्रेरणा भवन में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के युवा विंग के महामंत्री शिवम शर्मा के दादा समिति के संरक्षक पंडित हरिशंकर शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शोक सभा में प्रदेश अध्यक्ष हेमभट्ट, प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा, बसंत बल्लभ भट्ट, विमल गुड़िया, दीपिका गुड़िया, पंकज पंत आदि मौजूद थे।