सितारगंज नगर में एक होटल का निरीक्षण करते एलआईयू इंचार्ज भास्कर बडोला व कोतवाली के कस्बा प्रभार?
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के लिए पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गए हैं। नगर के होटल, ढाबे व सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने होटल संचालकों को संदिग्धों के आने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा। शुक्रवार की शाम चले सतर्कता अभियान में एलआईयू इंचार्ज भास्कर बडोला और एसआई गंगाराम गोला आदि शामिल थे।