फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एआई से होगा सड़क हादसों का वैज्ञानिक विश्लेषण

Wed, 11 Mar 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में हुए कार्यक्रम में मौजूद डीएम, एसएसपी व अन्य अ​​धिकारी। आयोजक
विज्ञापन
रुद्रपुर। सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर उन्हें रोकने के उद्देश्य से सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से बुधवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति व संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. गुरूदेव सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में जेपी रिसर्च इंडिया लिमिटेड के विशेषज्ञ सुमित ढुल ने प्रतिभागियों को साइंटिफिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन ऑफ एक्सीडेंट विषय पर विस्तृत जानकारी दी। सहायक निदेशक सड़क सुरक्षा, परिवहन विभाग नरेश संगले ने उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति और सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रस्तुति दी। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि एआई तकनीक का उपयोग कर सड़क दुर्घटनाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा सकता है, जिससे दुर्घटनाओं की रोकथाम और नियंत्रण में प्रभावी मदद मिलेगी। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि सभी थाना प्रभारी दुर्घटनाओं के कारणों की बारीकियों को समझकर अपने दैनिक कार्यों में उनका प्रयोग करें, ताकि हादसों को कम किया जा सके। संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा ने कहा कि दुर्घटना संभावित जिले ऊधमसिंह नगर में ऐसे प्रशिक्षण का उद्देश्य सड़क हादसों की संख्या को न्यूनतम करना है। कार्यक्रम में एआरटीओ मोहित कोठारी, नवीन सिंह, हल्द्वानी, काशीपुर और टनकपुर के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें