फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किसानों को वैज्ञानिकों ने सिखाएं आधुनिक खेती के गुर

Fri, 06 Jun 2025 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/शांतिपुरी। विकसित संकल्प अभियान के तहत रुद्रपुर के दरऊ न्याय पंचायत के कुरैया, छिनकी और दरऊ में अनुसंधान किसान के द्वार का आयोजन किया गया। कृषि विभाग और वैज्ञानिकों ने आधुनिक खेती के गुर सिखाए। बताया गया कि किसान अवश्य अपनी खेतों की मिट्टी का मृदा परीक्षण कराएं। बृहस्पतिवार को ग्राम शांतिपुरी नंबर एक में कृषि से जुड़े विभागों की आयोजित गोष्ठी में किसानों को सरकार की खेती बाड़ी व गोपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन आदि स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। पंतनगर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. एसके शर्मा ने किसानों को सीमित कृषि भूमि में अधिक लाभ अर्जित करने के लिए मछली पालन अपनाने की अपील की। ब्लाॅक कृषि अधिकारी शिवदत्त पांडेय ने किसानों से मृदा परीक्षण कराने की अपील की। वहां पर केवीके के वैज्ञानिक डाॅ. अनिल सैनी, डाॅ. निर्मला भट्ट, पीडीओ नितिन नौटियाल, प्रधान विमला कैलाश जोशी, सहकारी किसान समिति शांतिपुरी के प्रबंधक प्रकाश तिवारी, गोविंद शर्मा, नंद किशोर आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें