फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

Wed, 04 Jun 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत खटीमा के झनकट में अनुसंधान किसान के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। इसमें किसानों ने लावारिश पशुओं से फसलों की सुरक्षा करने और उचित दाम पर मक्का खरीद करने की मांग की। कार्यक्रम में किसानों ने आंचल डेयरी की ओर से 100 मिली दूध का सेंपल लेने और 30 मिली का सेंपल नहीं लेने की समस्या से अवगत कराया गया। बगवाड़ा रुद्रपुर के किसानों ने गोशाला निर्माण की मांग करते हुए मिलावटी दूध, घी, पनीर आदि अन्य मिलावटी वस्तुओं पर रोक लगाने की मांग की। सरकड़ा बाजपुर और कुंडेश्वरी काशीपुर के किसानों ने क्षेत्र में चीनी मिल के स्थापना की मांग की। वहां नोडल प्रभारी कृषि व भूमि संरक्षण अधिकारी विधि उपाध्याय, आलू विकास अधिकारी नितिन नौटियाल और कृषि व भूमि संरक्षण अधिकारी काशीपुर डा. कल्याण सिंह, डाॅ. प्रमोद सिंह, डाॅ. अनिल चंद्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


काशीपुर में अभियान संपन्न

काशीपुर। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 15 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम काशीपुर और बाजपुर ब्लॉक के 15 गांवों में सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है। इसमें कुल 1341 किसानों ने भाग लिया। रोजाना केवीके वैज्ञानिकों के साथ 18 लोगों की एक टीम गांवों में जाकर विभिन्न विषयों पर चर्चा कर रही है।

वैज्ञानिकों ने गांव पहुंचकर दिया खेती में नवाचार का संदेश

पंतनगर। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत पंत विवि के वैज्ञानिकों ने खटीमा विकासखंड के दमगड़ा, नगला तराई और गोसीकुआ गांवों में वैज्ञानिक तकनीकों और उन्नत कृषि विधियों की जानकारी दी। निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ. जितेंद्र क्वात्रा ने कहा कि गांव-गांव जाकर किसानों को तकनीकी जानकारी देकर खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाना है। वहां डाॅ. स्वाति, भूमि संरक्षण अधिकारी विधि उपाध्याय, आत्मा परियोजना के राजेंद्र शर्मा व कुंदन मनोला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें