फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के उत्पीड़न के खिलाफ बीईओ को घेरा

Tue, 18 Jul 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।
विज्ञापन
सितारगंज में खंड शिक्षाधिकारी गोपाल राम आर्य का घिराव करते पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निजी स्कूल संचालकों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए खंड शिक्षाधिकारी का घेराव कर दिया। उन्होंने कहा सरकारी आदेशों व मानकों पर सभी निजी स्कूल संचालित हो रहे हैं। वार्षिक शुल्क भी नियम के मुताबिक लिया जा रहा है। बावजूद इसके स्कूलों के खिलाफ भ्रामकता फैलाई जा रही है। बीईओ ने दो दिन बाद एसडीएम की अध्यक्षता में एसोसिएशन के साथ बैठक कर मामले को हल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सितारगंज पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी गोपाल राम आर्य का घेराव किया। उन्होंने कहा बीते दिन बीईओ द्वारा स्कूलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। बावजूद इसके स्कूलों द्वारा वार्षिक शुल्क अधिक वसूलने का आरोप मढ़ दिया। सभी स्कूलों में शासन से जारी 18 मदों के तहत ही वार्षिक शुल्क लिया जा रहा है। बीईओ ने बताया कि किसी भी स्कूल द्वारा कॉशन व कैपिटेशन मनी नहीं ली जा रही है। लेकिन वार्षिक शुल्क में भी तरह-तरह के शुल्क जोड़े गए हैं। जबकि शिक्षा सचिव एवं शिक्षा मंत्री के आदेश हैं कि स्कूल वार्षिक शुल्क में कोई भी प्रतिबंधित शुल्क नहीं लेगा।

एसोसिएशन के लोगों ने कहा कि निजी स्कूलों में शिक्षा सुविधाओं के हिसाब से शुल्क लिए जा रहे हैं। किसी भी तरह का कोई गलत शुल्क नहीं लिया जा रहा। इस पर बीईओ आर्य ने आश्वासन दिया कि निजी स्कूलों की समस्याओं के निदान के लिए दो दिन बाद एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक की जाएगी, जिसमें स्कूल में संचालित फीस, किताबें आदि पर विस्तार से चर्चा होगी। वहां एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवन चंद्र भट्ट, संरक्षक राजेश शैली, हेमंत बोरा, सचिव पुनीत गोयल, गोविंद मित्तल, हरमीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें