फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मतदान के बाद सीएम ने भारामल मंदिर में पूजा अर्चना की

Fri, 25 Jul 2025 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा में पंचायत चुनाव में मतदान करने के बाद शाम को सुरई रेंज के जंगल स्थित भारामल मंदिर में पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। भारामल मंदिर से लौटते समय मुख्यमंत्री का काफिला अचानक पीलीभीत रोड स्थित एक मक्के (भुट्टे) की ठेली के पास रुका। जहां पर मुख्यमंत्री ने स्वयं मक्के को भूना। उन्होंने दुकान में इंतजार कर रही महिला को अपने हाथ से भूना हुआ हुआ मक्का दिया और हाल जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भी मक्का खाया । वहां पर नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, सतीश गोयल, संतोष गौरव, मनोज बाधवा आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें