फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 100 वर्षीय जग्गीराम से लेकर 18 साल की रमनदीप ने भी किया वोट

Fri, 25 Jul 2025 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा/मझोला/ झनकट। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था दिखाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। खटीमा के गौहरपटिया निवासी 100 वर्षीय जग्गीराम भीषण गर्मी व धूप के बावजूद मतदान के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं। सुजिया महोलिया स्थित मतदान केंद्र में 18 वर्षीय रमनदीप कौर व्हीलचेयर से मतदान के लिए पहुंची। देवरी स्थित मतदान केंद्र में 80 वर्षीय नंदा देवी छड़ी के सहारे मतदान के लिए पहुंचीं। जमौर स्थित मतदान केंद्र में 80 वर्षीय इंद्रवती भी छड़ी के सहारे के वोट डालने के लिए पहुंचीं। इसके अलावा नगला तराई, नदन्ना, बिगराबाग, बग्गा आदि मतदान केंद्रों में कई बुजुर्ग छड़ी के सहारे मतदान करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें