काशीपुर। शहर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। तीन दिनों से साफ मौसम एक बार फिर बिगड़ने लगा। सर्द हवाओं के साथ कोहरे की चादर ने शहर को ढकना दोबारा शुरू कर दिया।
मंगलवार की सुबह सर्द रही। ठंडी हवाओं से लोगों की कंपकंपी छूट रही थी। दिन में धूप तो निकली लेकिन हवा चलने का सिलसिला जारी रहा। शाम होते ही हल्का-हल्का कोहरा भी छाने लगा था। ठंड ने दोबारा दस्तक देना शुरू कर दिया है। दिन भर बादल छाए रहने से लोगों को ठंड का एहसास होता रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। ब्यूरो