फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरा दर्द: आठ माह की गर्भ में बच्ची की मौत के बाद महिला की भी जान गई, मुरादाबाद अस्पताल में चल रहा था इलाज

Mon, 14 Sep 2026 01:16 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

30 वर्षीय कमलजीत कौर की मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पांच दिन पहले उसके गर्भ में आठ माह की बच्ची की मौत हो गई थी। इसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर के थापा नगला बेरिया निवासी 30 वर्षीय कमलजीत कौर की मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पांच दिन पहले उसके गर्भ में आठ माह की बच्ची की मौत हो गई थी। इसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार कमलजीत का विवाह छह साल पहले गूलरभोज के रोशनपुर निवासी गुरमीत सिंह से हुआ था। रक्षाबंधन पर वह मायके आई थी और परिजनों से राखी बंधवाई थी। अगले दिन ससुराल पहुंचने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने पति पर मारपीट करने और अवैध संबंधों के विरोध में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में चौकी में तहरीर भी दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव उन्हें सौंपकर फरार हो गए। मृतका के तीन और चार साल के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें