फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के दिन सूने रहने के बाद, बैंक हुए गुलजार

Tue, 15 Nov 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
नाोटबैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को बैंकों में छुट्टी रहने के बाद मंगलवार को बैंक फिर गुलजार हो गए। लोगों का सैलाब रुपये निकालने के लिए बैंकों पर टूट पड़ा। एक दिन की छुट्टी का असर बैंकों पर मंगलवार को बहुत ज्यादा देखा गया। 
विज्ञापन

 
शहर के बैंक तो सारे ही खुले, लेकिन कई एटीएम में दोपहर बाद तक कैश नहीं पहुंचने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंकों में चार हजार रुपये से अधिक कैश लोगों को नहीं दिया जा रहा है। सोमवार को बैंक बंद रहने के कारण लोगो द्वारा निकाला गया पुराना कैश खत्म हो गया था इसके चलते लोगों की भीड़ मंगलवार को ज्यादा देखी गई। 

कई निजी बैंको में पिछले एक हफ्ते से कैश नहीं आने के कारण लोगों में काफी गुस्सा है। फिलहाल बैंक कर्मियों के अनुसार अभी यह स्थिति अगले बीस दिन तक ऐसे ही रहेगी। बैंकों के बाहर ज्यादा भीड़ रहने के कारण पुलिस और सीपीयू का भी बाजार में खूब पहरा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें