रुद्रपुर में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाही करते एसडीएम,एआरटीओ। संवाद
- फोटो : दिवंगत सुबीर गोस्वामी।
रुद्रपुर। सड़कों पर हादसों की वजह बन रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एआरटीओ के साथ ही अब प्रशासन ने भी शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। प्रशासन और परिवहन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से वाहनों की चेकिंग की। उन्होंने पांच वाहनों को सीज कर दिया।
सोमवार को डीएम उदयराज सिंह के निर्देश पर एसडीएम मनीष बिष्ट, एआरटीओ प्रवर्तन निखिल शर्मा शहर में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इससे ओवरलोड भारी वाहनों के चालकों में अफरातफरी मच गया। टीम ने करीब पांच वाहनों को सीज किया और 15 विभिन्न भार वाहनों के चालान किए। एआरटीओ प्रवर्तन शर्मा ने बताया कि चालानी कार्यवाही में उक्त वाहनों से करीब दो लाख रुपयों का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में ओवरलोड माल लेकर चलने वाले वाहन बख्शे नहीं जाएंगे। चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।