फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: तेंदुए का आतंक... वन विभाग ने पांच घंटे रेस्क्यू कर सुरक्षित पकड़ा, कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

Fri, 09 Jan 2026 12:21 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर

सार

रुद्रपुर के सिडकुल में तेंदुए को पांच घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित पकड़ा गया।
विज्ञापन
रुद्रपुर में रेस्क्यू कर टांडा रेंज ले जाया गया तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के सिडकुल में दिखे तेंदुए ने वन विभाग, पुलिस और प्रशासन के 30 कर्मियों को पांच घंटे तक छकाया। तीन बजे चला रेस्क्यू अभियान शाम सात बजे तेंदुए के पकड़े जाने के बाद रूका। तब जाकर कर्मचारियों व आसपास के कंपनी कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। तेंदुए को पिंजरे में डालकर टांडा रेंज ले जाया गया है। वनकर्मियों की निगरानी में उसकी रात कटेगी। शुक्रवार को डॉक्टरों की टीम जांच करेगी। जांच के बाद तेंदुआ स्वस्थ पाया गया तो उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

सिडकुल की ऑटो कंपनी के आसपास दो दिन से तेंदुए की धमक थी। उसकी चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद बृहस्पतिवार को विधायक शिव अरोरा, डीएफओ यूसी तिवारी के साथ घटनास्थल के पास पहुंचे थे। तेंदुए के दिखने पर हर कोई हक्का-बक्का रह गया। विधायक के निर्देश पर वन विभाग ने तीन बजे से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तेंदुआ 30 कर्मचारियों को छकाते हुए कई बार नजरों से ओझल हुआ। देर शाम सात बजे उसे जाल फेंककर पकड़ लिया गया जहां से उसे टांडा रेंज में ले जाया गया है।

तेंदुआ दिखने से क्षेत्र में मची खलबली

सिडकुल की कंपनियों में हर दिन सैकड़ों कर्मचारी आते हैं। आसपास रिहायशी इलाका भी है। तेंदुए के दिखने से क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल था। तेंदुए के पकड़े जाने से लोगों को राहत मिली है।

आसपास के लोगों व सिडकुल कर्मियों की सुरक्षा को देखते हुए मैं खुद मौके पर गया था। अचानक तेंदुआ सामने आ गया था जिसके बाद मैंने उसे रेस्क्यू करने के लिए कहा। बाद में उसे पकड़कर टांडा रेंज में रखा गया है। लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सभी से अपील है कि आसपास वन्यजीव दिखने पर वन विभाग को सूचना दें। - शिव अरोरा, विधायक

विज्ञापन


तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया गया है और उसे टांडा रेंज में रखा है। शुक्रवार को डॉक्टरों की टीम उसका स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। इसके बाद उसे छोड़ने व रेस्क्यू सेंटर भेजने पर निर्णय लिया जाएगा। - यूसी तिवारी, डीएफओ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें