रुद्रपुर। होली के बाद से यात्रियों की कमी से जूझ रहे परिवहन निगम को रविवार को कुछ राहत मिली। यात्रियों की संख्या बढ़ी तो दिल्ली के लिए तीन अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया।
होली पर घर आए लोगों ने वापसी शुरू कर दी है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए डिपो प्रबंधन ने दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया। अन्य दिनों दिल्ली के लिए 14 बसें चलती है, रविवार को 17 बसों का संचालन किया गया। अपराह्न तीन बजे के बाद भी बस अड्डे पर भीड़भाड़ थी।
वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी ब्रह्मानंद ने बताया कि दिल्ली के लिए हरिद्वार रूट की दो और शक्तिफार्म जाने वाली बस का संचालन किया गया। रविवार को हरिद्वार रूट की कम सवारियां थीं। सोमवार को यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
-
-फोटो01पी-रुद्रपुर बस अड्डे पर दिल्ली के लिए लगी बस पर चढ़ते यात्री। संवाद
इनसेट
दिल्ली के लिए तीन अतिरिक्त बसें लगाईं
- पहाड़ से दिल्ली जाने वालों की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी
काशीपुर। होली के बाद लोग अब काम पर लाैटने लगे हैं। इसे लेकर दिल्ली के लिए काशीपुर डिपो ने बसों का संचालन बढ़ाया है। दिल्ली के अलावा देहरादून रूट पर बसों की संख्या को बढ़ाया गया है। रविवार को दिल्ली लौटने वालों की भीड़ रही। रामनगर बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए काशीपुर डिपो ने दिल्ली रूट के लिए तीन अतिरिक्त बसों का संचालन किया। काशीपुर डिपो की दिल्ली रूट पर चलने वाली बसें रामनगर से चलती है। सहायक महाप्रबंधक नवीन आर्य ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन बढ़ाया जा रहा है। संवाद