फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 20 वर्ष की प्रतीक्षा के बाद जिला अस्पताल में मरीजों को मिली लिफ्ट की सुविधा

Wed, 08 Apr 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को 20 वर्ष बाद लिफ्ट की सुविधा मिली है। लिफ्ट की सुविधा मिलने से मरीजों को ऊपरी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ी चढ़ने से निजात मिल गई है।
विज्ञापन

वर्ष 1995 में बने जिले में राज्य गठन के बाद वर्ष 2001 में जिला अस्पताल के भवन के लिए बजट स्वीकृत हुआ। 13 दिसंबर 2001 को सूबे के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अजय भट्ट ने तत्कालीन खाद्य आपूर्ति, परिवहन मंत्री तिलकराज बेहड़ की मौजूदगी में जिला मुख्यालय में जिला अस्पताल के भवन का शिलान्यास किया। भवन में मरीजों की सुविधा के लिए दो लिफ्ट लगाने का भी प्रावधान किया गया। आठ जून 2006 को प्रदेश के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने अस्पताल भवन का लोकार्पण किया। स्वास्थ्य महकमे और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही ही कही जाएगी कि 19 साल तक लिफ्ट का उपयोग ही नहीं किया गया जिससे दोनों लिफ्ट खराब हो गईं।
लंबी जद्दोजहद के बाद बीते वर्ष जुलाई में अस्पताल में एक नई लिफ्ट लगाने के साथ ही अस्पताल की तीसरी मंजिल में स्थित लिफ्ट के कक्ष के पुनर्निर्माण के लिए जिला योजना से 30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। लिफ्ट का संचालन शुरू हो गया है। चलने-फिरने में असहाय मरीज अस्पताल की तीन मंजिल तक लिफ्ट से आवाजाही करने लगे हैं। अस्पताल का स्टाफ भी लिफ्ट का उपयोग करने लगा है।
विज्ञापन

-
-इंसेट
अमर उजाला की मुहिम के बाद नई लिफ्ट के लिए स्वीकृत हुआ बजट
रुद्रपुर। करीब 19 वर्ष से इमारत में कैद लिफ्ट के संचालन के लिए अमर उजाला ने बीते वर्ष मुहिम छेड़ी थी। सात मई 2025 को अमर उजाला ने 19 साल से लकवाग्रस्त लिफ्ट के इलाज की अब तैयारी शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। अमर उजाला की मुहिम के बाद बीते जुलाई में लिफ्ट के लिए बजट स्वीकृत हुआ था।
विज्ञापन

-
-कोट
जिला अस्पताल में प्राथमिकता से दूसरी लिफ्ट लगाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। बजट की व्यवस्था होते ही दूसरी लिफ्ट लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ यूएस नगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें