फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चुनाव की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया धरना

Thu, 05 Jun 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के न्यायालय परिसर में धरना देते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने एक घंटे धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव तिथि घोषित नहीं होगी, वे रोजाना एक घंटा धरना प्रदर्शन करेंगे। जिला न्यायालय परिसर में बुधवार को अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमलता सिंह ने कहा कि चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, लेकिन वर्तमान कार्यकारिणी का निजी हितों के चलते लोकतांत्रिक प्रक्रिया को न अपनाना निंदनीय है। कहा जब तक चुनाव की घोषणा नहीं होती है, अधिवक्ता धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। वहां पर पूर्व बार अध्यक्ष आरपी सिंह, अनिल सिंह, शाहिद हुसैन, सरिता सक्सेना, सुशीला मेहता, अमनदीप कौर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें