फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शुगर की नकली दवाओं में मिलावट की पुष्टि

Tue, 19 May 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/दिनेशपुर। दिनेशपुर में 20 अप्रैल को पकड़ी गई शुगर की नकली दवा फैक्टरी से बरामद दवाओं में मिलावट की पुष्टि हुई है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया और गदरपुर की एसडीएम ऋचा शर्मा ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया है कि फैक्टरी से लगभग 7.5 क्विंटल आयुर्वेदिक औषधि और 70 हजार रुपये मूल्य की शुगर में प्रयुक्त होने वाली एलोपैथिक दवाएं बरामद की गई थीं। दवाओं के नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। प्रयोगशाला परीक्षण में दवाओं में मिलावट की पुष्टि हुई है। मौके से हिरण के 7 कटे हुए सींग भी बरामद किए गए थे। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में भी अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
डीएम ने लोगों से अपील की कि यदि किसी के पास इस नकली दवा प्रकरण से संबंधित कोई सूचना, साक्ष्य अथवा शिकायत हो तो वह एसडीएम गदरपुर या संबंधित विभागीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं ताकि दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई कीकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें