फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राधेहरि पीजी कॉलेज के बीएड विभाग में प्रवेश शुरू

Sun, 06 Sep 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न होने पर शनिवार से राधेहरि पीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीएड विभाग ने इसी महीने प्रवेश पूर्ण कर कक्षाएं संचालित कराने का दावा किया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड शासन ने बीएड प्रवेश परीक्षा कराने का जिम्मा इस बार कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के स्थान पर एसएसजे अल्मोड़ा को सौंपा था। सत्र 2026-28 के लिए राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की पंजीकरण प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू हुई थी। 16 अगस्त को संयुक्त राज्य स्तरीय बीएड, एमएड प्रवेश परीक्षा संपन्न कराई गई। प्रश्न पत्रों की उत्तर कुंजिकाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ssj.ac.in पर अपलोड कर दी गई थी। छात्र-छात्राओं के उत्तर कुंजिकाओं का अवलोकन करने के बाद आपत्ति दर्ज कराने की तिथि 20 अगस्त तक निर्धारित की गई थी। प्रथम चरण की काउंसलिंग के बाद शनिवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज में बीएड की 55 सीटें हैं। बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज शुक्ला ने बताया कि प्रवेश शुरू हो गए हैं। इस महीने प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर कक्षाएं शुरू करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें