फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 30 जून तक होंगे प्रवेश

Fri, 30 May 2025 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध पीजी कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर में बीए, बीएसएसी, बीकॉम आदि में प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण किए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन की ओर से 24 मई से 30 जून तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि निर्धारित की गई है। एसबीएस डिग्री कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम के लिए 1320 सीटें हैं। हालांकि प्रतिवर्ष निर्धारित सीटों से अधिक प्रवेश किए जाते हैं। प्रवेश के इच्छुक छात्र अपने मोबाइल नंबर व ईमेल आइडी के माध्यम से ही पंजीकरण कर रहे हैं।
इसी ईमेल के माध्यम से छात्रों का शैक्षिक अकाउंट खुलेगा। जिसके माध्यम से वे परीक्षा फॉर्म, फीडबैक व डिजिटल अंकतालिका प्राप्त कर सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। प्राचार्य प्रो. आरके उभान ने बताया कि जो भी छात्र-छात्रा प्रवेश लेना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें